भाजपा के लिए जीये, अंतिम यात्रा पर भी निकले भाजपा के झंडे के साथ



लॉयन न्यूज, बीकानेर। बीकानेर भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामाह माने जाने वाले वरिष्ठ नेता ओम आचार्य आज पंचतत्व में विलीन हो गए। आचार्य के पार्थिव शरीर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की तरफ से पुष्प चक्र व शहर भाजपा संगठन द्वारा भाजपा का झंडा ओढ़ाकर आचार्य को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आचार्य के अंतिम दर्शन किए भाजपा के तमाम नेताओं ने आचार्य को अंतिम विदाई दी।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दूरभाष पर परिवारजनों से बात कर ढांढस बंधाया और कहा ओम आचार्य तपस्वी और सच्चे साधक थे। भाजपा अन्य पार्टियों के साथ मिलकर कई प्रदेशों में जो सरकार चला रही है, वह आचार्य जैसे लोगों की ही देन है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक है। आचार्य के परिवार के लिए यह दुख की घड़ी है ओम जी जीवन भर आदर्श व्यक्तित्व रखने वाले व्यक्ति बने रहे वह युवाओं के रोल मॉडल थे। आचार्य हम सब के लिए जीवन भर प्रेरणा-स्रोत बने रहेंगे।
विधायक जेठानंद व्यास ने कहा जनसंघ के समय से हम ओम आचार्य को देखते आ रहे है। आचार्य का असामयिक निधन भाजपा के लिए बड़ी क्षति है। भाजपा के लिए एक बड़ी धरोहर के समान थे। एक होनहार व्यक्ति जो पार्टी के लिए हर समय हर स्थिति में पार्टी के कामों को आगे बढ़ाने में खड़ा रहकर साथ देता हो उसका जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति औऱ दुखदायी है।
शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, देहात भाजपा अध्यक्ष जालिम सिंह भाटी, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला सहित सैकड़ों भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, पूर्व शहर जिला अध्यक्ष गोपाल गहलोत, शशिकांत शर्मा, रामकिशन आचार्य, शहर जिला महामंत्री मोहन सुराना, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता ऐडवोकेट मुमताज अली भाटी, पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार मधु आचार्य (आशावादी), वरिष्ठ पत्रकार हरीष बी शर्मा, पत्रकार धीरेन्द्र आचार्य, कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी, पत्रकार प्रमोद आचार्य, पत्रकार सैय्यद अख्तर, पत्रकार रमेश बिस्सा, कर्मचारी नेता राजकुमार जीनगर, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, कर्मचारी नेता रमेश तिवाड़ी,वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी शंकर आचार्य, ऐडवोकेट दाऊ लाल हर्ष, टी राज मारू, विजय उपाध्याय, डॉ सतीश पुरोहित, बीकानेर पश्चिम विधानसभा की विधायक सिद्धि कुमारी के पीए सुधीर व्यास, राजेश गहलोत, पार्षद हसन अली टाक, पूर्व पार्षद भगवती प्रसाद गौड़ , आसिफ चूडीगर, सोहन लाल चांवरिया, पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ भाजपा नेता सूरजमल स्वामी, मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य, दिनेश महात्मा, मुकेश ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल शर्मा, ब्रह्मदत्त आचार्य, महेंद्र सोलंकी,सनु सोलंकी, आशाराम चौधरी,पटवारी भंवर जोशी, कमल रंगा, राजेंद्र जोशी, संपत पारीक, अविनाश हर्ष, तेजकरण गहलोत, राजकुमार किराडू, शशि शर्मा, गोपाल गहलोत, सुशील शर्मा, राजेश गहलोत, कांग्रेस नेता बंशीलाल आचार्य, शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, समाज सेवी सीताराम कच्छावा सहित हजारों बीजेपी के पार्टी कार्यकर्ता अंतिम यात्रा में मौजूद थे।
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से आचार्य को अंतिम विदाई दी।
