विवाहिता की मौत
लॉयन न्यूज,बीकानेर,11 जून। घर में साफ-सफाई और पोचा लगाते समय करंट की चपेट में आ जाने से विवाहिता की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में खारी के रहने वाले शिवलाल ने मर्ग दर्ज करवाई है। घटना बिग्गा श्रीडूंगरगढ़ में 10 जून की है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी बहन सीमा घर में साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सीमा घर में पोछा लगा रही थी और फ्रिज के पास पौछा लगाते समय करंट आ गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।