लॉयन न्यूज, बीकानेर। बजट भाषण 2023-2024 में मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रमुख मांगो को शामिल नहीं किये जाने के विरोध में राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ प्रदेश भर में सभी जिला एवं उपखंड मुख्यालयों पर सैकड़ों की संख्या में कार्मिक उपस्थित होंगे। राजकीय कार्यालयों में कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने एक बयान जारी कर कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारी लंबे समय से वेतन कटौती एवं सचिवालय के समकक्ष समान भर्ती, समान योग्यता एवं समान कार्यप्रणाली के मध्य नजर समान वेतन की मांग कर रहे हैं लेकिन बजट घोषणा में मांगो को शामिल नहीं किया गया जिससे एक लाख मंत्रालयिक कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। कार्य बहिष्कार में  परिवहन, बाणिज्यक कर, पंचायती राज विभाग, पंजीयन मुद्रांक विभाग, सहित  कई विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारी शामिल होंगे।