बालेसर/जोधपुर।  वाक्या जोधपुर जिले के बालेसर कस्बे का है। यहां गुरुवार को एक बच्चे की खेलते समय टांके में गिरने से मौत हो गई।बालेसर सत्ता कस्बे में गुरुवार सुबह एक बच्चा नासीर खां (2) पुत्र सहीद खां अपने घर में खेल रहा था। घर में बने टांके का ढक्कन खुला होने से बच्चा अन्दर गिर गया। टांके में पानी कम होने से बच्चे के सिर में चोट लगने से बेहोश हो गया, लेकिन पास ही कार्य कर रही बच्चे की मां को घटना की जानकारी नहीं होने से टांके का ढक्कन बन्द कर दिया। आधे घण्टे बाद बच्चा घर में नहीं मिलने पर टांका देखा तो अन्दर बच्चा मृत मिला। बच्चे की दम घुटने से मृत्यु हो चुकी थी। परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।