शिविर को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह

लॉयन न्यूज,बीकानेर। पवन पुरी साउथ में स्व. इंजी. रामस्वरूप जाखड़ मेमोरियल ट्रस्ट और वी ए मार्शल आर्ट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं और बच्चों के लिए निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी डॉ. अर्पिता गुप्ता द्वारा ईश वंदना के साथ की गई।

उन्होंने आत्मरक्षा प्रशिक्षण को लड़कियों और महिलाओं के आत्मबल व जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण बताया। मार्शल आर्ट ट्रेनर सेंसई विवेक अग्रवाल ने प्रतिभागियों को विभिन्न तकनीकी अभ्यास कराए। संयोजक विक्रम स्वरूप जाखड़ और डॉ. अजय चौधरी ने साइबर क्राइम और उससे बचाव की जानकारी भी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष गर्ग, राम शर्मा और व्हाई ए आई टीम के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।