बड़ी खबर
लॉयन न्यूज,बीकानेर,12 जुलाई। जयपुर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फायरिंग हुई है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत पर चार लोगों ने फायरिंग की। गनीमत रही की गोली शिव सिंह को नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें अलर्ट हुई और चार लोगों के पकड़े जाने की सूचना मिली है। बता दे कि सुखदेव सिंह हत्याकांड के बाद लगातार शिव सिंह को जान से मारने की धमकी मिल रही थी।