लॉयन न्यूज,नेटवर्क 8 फरवरी। खेलते समय तीन बच्चों के जिंदा जल जाने की खबर सामने आयी है। घटना बाड़मेार के नागाणा स्थित बांदरा गांव की है। जहां पर साथ में खेलते-खेलते 3 बच्चे जिंदा जल गए। घर से महज 500 मीटर की दूरी पर बनी झोपड़ी में सगे भाई-बहन सहित 3 बच्चे खेल रहे थे। तभी झोपड़ी में आग लग गई। गांव वाले जब तक पहुंचते, 3 मासूमों की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब तीन बजे खेत में बने झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। गांव वाले मौके पर पहुंचे। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। देखते ही देखते झोपड़ी राख हो गई। झोपड़ी में खेल रहे सरूपी (4) पुत्र हाकम सिंह निवासी सांसियो की बस्ती बांदरा, अशोक सिंह (2) पुत्र हिंगोल सिंह निवासी मिठड़ा, रुकमा (7) पुत्री हिंगोल सिंह निवासी मिठड़ा की मौत हो गई। अशोक सिंह और रुकमा सगे भाई-बहन हैं। तीनों बच्चों का शव डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।