लॉयन न्यूज। कई फिल्मों में सुपरहिट सॉन्ग्स गाने वाली सिंगर अलका याग्निक पिछले 25 साल से हसबैंड नीरज कपूर से अलग रह रही हैं। लेकिन अलग रहने की वजह कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं बल्कि अपना-अपना काम है। दोनों डिफरेंट फील्ड से हैं इसलिए दोनों ने यह निश्चय किया कि वे अलग-अलग रहकर अपने काम पर फोकस करेंगे। अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच रिलेशनशिप कायम है। दोनों की एक बेटी है सायशा, जो अलका के साथ रही है। आज आपको अलका-नीरज की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

बता दें कि अलका याग्निक और शिलांग बेस्ड बिजनेसमैन नीरज कपूर ने 1989 में शादी की थी। शादी के बाद अलका ज्यादातर समय काम के सिलसिले में मुंबई में रहती थी। वहीं, नीरज अपने बिजनेस के लिेए शिलांग में रहते है। काम से समय निकालकर अलका कभी-कभार शिलांग चली जाती थी तो कभी नीरज मुंबई आ जाते थे। ये सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। इसी बीच दोनों के घर एक बेटी ने जन्म लिया, जो आज 27 साल की है। आखिरकार दोनों ने तय किया कि दोनों अपने-अपने काम पर ध्यान देंगे।

बात 1986 की है। अलका और नीरज की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। अलका अपनी मां के साथ दिल्ली गई थीं। नीरज, अलका की मां के दोस्त के भतीजे थे और दोनों को स्टेशन पर रिसीव करने आए थे। इस छोटी सी मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। काम के सिलसिले में जब नीरज मुंबई आते थे तो अलका से मिलना नहीं भूलते थे। इसी तरह दोनों करीब आ गए।

दोस्ती और रोमांस के बाद अलका और नीरज का रिश्ता कमिटमेंट के स्तर पर पहुंच गया। 1988 में आई फिल्म ‘तेजाब’ के गाने ‘एक दो तीन…’ ने अलका स्टार बना दिया था। इसी साल दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर फैमिली से बात की। दोनों की फैमिली को रिश्ते पर कोई एतराज नहीं थी, लेकिन फैमिली उनके करियर को लेकर भी चिंतित थी। दोनों का काम अलग-अलग था और इस वजह से दोनों को अलग रहना पड़ता। पेरेंट्स ने समझाया भी आगे चलकर दोनों के रिश्ते में प्रॉब्लम हो सकती है।

 

अलका-नीरज दोनों इतने करीब आ गए थे कि अलग होना मुश्किल था। इसलिए दोनों ने फैमिली को राजी कर लिया और 1989 में शादी कर ली। इसी साल अलका ने बेटी सायशा को जन्म दिया। अलका अपने करियर के लिए मुंबई में ही रहती थी और नीरज उसने मिलने आते रहते थे। नीरज नहीं चाहते थे कि अलका के करियर में कोई रूकावट आए। अलका भी कभी-कभार ससुराल रहने चली जाती थी।

 

अलका ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘नीरज ने मुंबई में बिजनेस शुरू करने की कोशिश की थी। लेकिन वे एक छोटे शहर से थे और मुंबई में खुद को स्थापित नहीं कर पाए। यहां बिजनेस शुरू करने के बाद उनका बहुत सारा पैसा डूब गया। इसलिए मैंने उनसे कहा कि वे शिलांग में ही अपना बिजनेस करें’। इसी बीच दोनों के रिश्तों में कड़वाहट भी आई, लेकिन फिर दोनों ने इसे आपसी बातचीत से सुलझा लिया।

अलका ने इंटरव्यू में बताया था, ‘हमारे बीच एक बॉन्डिंग थी। मैं ये नहीं कहती कि हसबैंड से अलग रहने के दौरान मैं किसी दूसरे के प्रति आकर्षित नहीं हुई, लेकिन मैं अपनी सीमाएं जानती थी। मैंने उन सीमाओं को कभी नहीं लांघा’। 25 सालों से दोनों अलग रह रहे हैं, बावजूद इसके दोनों के बीच प्यार और रिश्ता आज भी बना हुआ है।