[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext=" खबर को सुनें "]
October 30, 2024
गरीब बच्चों को पटाखे एवं मिठाई बांटकर मनाई दीपावली


जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में देहात कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दीपावली के पावन पर्व पर गरीब बच्चों को मिठाई व पटाखे बांटकर बच्चों तथा उनके परिवारजनों के साथ दीपावली मनाई।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि देहात कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्थानीय पवनपुरी स्थित उड़िया बस्ती के गरीब बच्चों को मिठाइयां तथा पटाख़े बांटकर उन बच्चों तथा उनके परिवारजनों के साथ दीपावली मनाई तथा उन्हें सुख समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित की।
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेंद्र कुकणा, प्रेम गोदारा, प्रवक्ता पूनम चंद भाम्भू, सचिव मनीराम बिश्नोई,राकेश कुकणा, गौरव यादव,भंवर साध,जहूरद्दीन,सांवरलाल भादू, कन्हैया लाल जोशी, याकूब अली, विजेंद्र सिंह,अमित यादव, जितेंद्र यादव,राधेश्याम सुथार,भंवरलाल रामावत, मालचंद कस्वां आदि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।