लॉयन न्यूज, नेटवर्क। राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा इलाके में छह लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाडोली के पास गोल नेड़ी गांव में पुलिस को छह लोगों के शव मिले है। मरने वालों में 4 बच्चे और एक दंपती है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि परिवार के ही मुखिया ने सभी को मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली।

 

मृतकों की पहचान प्रकाश (40) पुत्र सोहन और दुर्गा (35) पत्नी प्रकाश के रूप में हुई है। इनके चार बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा 4 महीने का है। फंदा ओढऩी का बनाया गया था। प्रकाश के घर के पास ही उसके दो भाइयों के घर हैं। खेत के किनारे इनके घर बने हुए हैं। तीन बच्चे गणेश (5), पुष्कर (4), रोशन (2) फंदे पर लटके मिले हैं।

 

वहीं महिला अपने 4 महीने के बच्चे गंगाराम के साथ बिस्तर पर मृत मिली है। पुलिस प्राथमिक तौर पर सुसाइड का केस मान रही है। हालांकि बच्चे अपनी मर्जी से लटके या किसी के कहने पर लटके हैं। इस बारे में जांच हो रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि मारकर इन्हें यहां लटका तो नहीं दिया।