लॉयन न्यूज, बीकानेर। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि बच्चन लेजेंड हैं, उन्होंने दो पीढिय़ों का मनोरंजन करने के साथ साथ उन्हें प्रेरित भी किया है। उन्होंने बताया कि बच्चन को सर्वसम्मति से इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। जावड़ेकर ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई भी दी है। वहीं मुंबई में इस घोषणा के साथ ही उन्हें बधाईयां मिलनी शुरू हो गई है। तो देशभर में उनके प्रशंसकों ने भी इस उपलब्धि पर जश्र मनाना शुरू कर दिया है।