[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext=" खबर को सुनें "]
July 14, 2024


कांग्रेस सांसद गोगोई को मिली लोकसभा में अहम जिम्मेदारी





सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
लॉयन न्यूज,बीकानेर,14 जुलाई। कांग्रेस के नेता और असम की कलियाबोर सीट से सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने अपने एक एक्स पोस्ट के ज़रिए इसकी जानकारी दी।
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए उपनेता, मुख्य सचेतक (चीफ़ व्हिप) और दो सचेतकों (व्हिप) के बारे में सूचित किया है। केरल से सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को चीफ़ व्हिप नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मणिकम टैगोर बी और बिहार के किशनगंज के सांसद डॉ। एमडी जावेद को व्हिप नियुक्त किया गया है।