लॉयन न्यूज, बीकानेर। संगीत की दुनिया में इन दिनों एक नया गीत संगीत रसिकों के दिलों पर राज कर रहा है। इस गीत का नाम है ‘रंग म्हारो केसरिया’, यह राजस्थानी गीत इतना पसंद किया जा रहा है कि स्थानीय लोग तो सीधे कलाकारों के पास ही पहुंच रहे हैं। बेहद पसंद किये जा रहे इस गीत की भाषा राजस्थानी है तो राजस्थान की ही तरह यह राजस्थानी गीत भी सबके मन को मोह लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। रंग म्हारो केसरिया को आवाज दी है कौशल्या रामावत ने तो अपनी लेखनी से सजाया है कमल मारू ने। वहीं डीके(दिनेश ओझा) ओझा द्वारा किए गए बेहतरीन फिल्मांकन ने गीत के वीडियो में राजस्थानी रंग भर दिया है। इस गीत के निर्माता महेश सिंह पुरोहित हैं।