चार साल की मासूम से दुष्कर्म



भीलवाड़ा। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली चार साल की बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले किशोर ने बालिका को शिकार बनाया। दस दिन पूर्व हुई घटना की रिपोर्ट बुधवार रात को थाने में दर्ज कराया गया। पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सहायक उपनिरीक्षक प्रभुसिंह के अनुसार एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी चार साल पुत्री दस दिन पूर्व पड़ोस के मकान में गई। उसके साथ 15 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। सहमी हुई बच्ची किसी को कुछ बता नहीं पाई। दो-तीन दिन बाद पीडि़ता ने मां को आपबीती बताई। मां उलाहना देने आरोपित बाल अपचारी के घर गई। वहां आरोपित की मां आरोपों को झूठा बताते हुए झगडऩे लगी। दोनों पक्षों में झगड़ा चल रहा था। किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
