अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत


गंगाशहर थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर
लॉयन न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के रिद्धि सिद्धि गार्डन के पास 10 जनवरी की शाम की है। जहां पर बाइक पर होकर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के भाई लीलाधर सोनी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।