लॉयन न्यूज। अजमेर जिले के केकड़ी में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ा हादसा हुआ। अजमेर रोड पर 2 मंजिल निर्माणाधीन इमारत गिरने से दर्जनभर लोग दब गए। बचाव व राहत कार्य शुरू कर 4 लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला गया है। ये चारों गंभीर रूप से घायल हैं। अभी कई और के फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मौके पर कॉमर्शियल बिल्डिंग बन रही थी। यहां शुक्रवार को तीसरी मंजिल की छत डाली जा रही थी। इस दौरान हादसा हो गया। घटनास्थल पर सिविल डिफेंस की टीम भी मौजूद है।