भाजपा महिला मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों की बैठक शनिवार को मोर्चा जिलाध्यक्ष पूजा यादव की अध्यक्षता में केडलगंज स्थित पार्टी कार्यालय में हुई।

अलवर. ।  भाजपा महिला मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों की बैठक शनिवार को मोर्चा जिलाध्यक्ष पूजा यादव की अध्यक्षता में केडलगंज स्थित पार्टी कार्यालय में हुई।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा ने महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षों को एक सप्ताह में कार्यकारिणी का प्रारूप तैयार कर जिलाध्यक्ष को सौंपने एवं स्थानीय विधायक एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों से सलाह कर मण्डल कार्यकारिणी गठित करने को कहा।उन्होंने मण्डल टीम गठित होने के बाद महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने की बात भी कही। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजकुमारी गुर्जर ने मोर्चा से भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुशीला यादव, जिला मंत्री चंदा सैनी, नगर परिषद की पूर्व उपसभापति राजदुलारी शर्मा, संजय सिंह नरूका, दीपक यादव, सुभाष दायमा, दिगम्बर सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री मीना सैनी ने किया।

प्रसूताओं को दूध वितरित

बैठक के बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर राजकीय महिला चिकित्सालय में प्रसूताओं को दूध वितरित किया। यहां जिला उपाध्यक्ष मधु आर्य, अनीता जोशी, मंंजू अग्रवाल, रूबिया, मीना खण्डेलवाल, इन्दू जायसवाल, शीला स्वामी, सुमन चौधरी, कृष्णा देवी मेघवाल, सुमन सैनी, प्रियंका यादव, प्रेमलता शर्मा आदि मौजूद थी।