अलवर.।   पुलिस अधीक्षक आवास के सामने नेहरू पार्क के गेट पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बदमाशों ने वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पुलिस कांस्टेबल को गंभीर चोट आईं हैं। लोगों ने सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान हालत बिगडऩे पर चिकित्सकों ने देर रात कांस्टेबल  को जयपुर के लिए रैफर कर दिया। इधर, देर रात एक हमलावर को भी पुलिस ने हिरासत में लेने का दावा किया। कोतवाली की स्पेशल टीम में तैनात घनश्याम मीणा पुत्र देवीसहाय निवासी एमआईए स्थित गांव मीणापुरा साथी कांस्टेबल धर्म ङ्क्षसह के साथ नेहरू पार्क गेट पर रात्रि गश्त कर रहा था। गश्त के दौरान वह सिविल डे्रस में था।इसी दौरान कांस्टेबल ने रात करीब साढ़े आठ बजे दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की तो उनमें से एक ने पेचकस नुमा नुकीले हथियार से उस पर हमला बोल दिया। घटना में घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद संदिग्ध फरार हो गए। साथी कांस्टेबल पर हमला होता देख कुछ ही दूरी पर मौजूद धर्म ङ्क्षसह दौड़कर आया और  घनश्याम को लोगों की मदद से सोलंकी हॉस्पीटल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान सिपाही की हालत बिगडऩे लगी तो  चिकित्सकों ने कांस्टेबल को जयपुर रैफर कर दिया। एबुंलेंस के साथ पुलिस की गाड़ी भी सुरक्षा के तौर पर भेजी गई।

लूटपाट व मारपीट की हो चुकी हैं कई घटनाएं

नेहरू पार्क के आसपास पहले भी कई वारदातें हो चुकी हैं। वाहन चोरी, मारपीट और लूटपाट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यहां लगने वाली अस्थाई दुकानों को आरआर कॉलेज मार्ग पर शिफ्ट किया गया था।

मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर नेहरू पार्क और हॉस्पीटल में शिवाजी पार्क, एनईबी, अरावली विहार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

कांस्टेबल घनश्याम के हैं चार भाई

घनश्याम के छोटे भाई त्रिलोक चंद ने बताया कि वे पांच भाई हैं। घनश्याम के दो बच्चे हैं। उन्हें रात्रि आठ बजकर 50 मिनट पर घटना की जानकारी मिली। आमतौर पर घनश्याम सुबह घर से आता है और रात तक ड्यूटी करता है।

दर्ज हुई एफआईआर

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि देर रात तक संदिग्धों की पहचान नहीं हो पाई है।

हार्ट के पास खून जमा

कांस्टेबल  की जांच करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि हमला बहुत ताकत लगाकर किया गया था। हथियार का वार हृदय तक पहुंच गया है। हृदय के पास जमे हुए खून को निकाल दिया गया है। हालत गंभीर होने के कारण उसे रैफर किया गया है। हालांकि कांस्टेबल घनश्याम  रैफर करने तक बातचीत कर रहा था।

संदिग्ध से पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद बिश्नोई ने देर रात संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उससे सहयोगी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सहयोगी हमलावर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल ने कई जगह नाकाबंदी कर रखी है। उन्होंने हमलावर के बारे में ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया। इधर, एसपी ने दावा किया कि घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य में अब थोड़ा सुधार है।

चल रही है जांच

जय ङ्क्षसह नाथावत सीओ सिटी ने बताया कि बदमाशों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की सूचना मिलने के बाद शहर में नाकाबंदी कर दी गई। आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुईं हैं।