लॉयन न्यूज, बीकानेर, 3 मई। अशोक गहलोत फैंस क्लब द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया गया।

क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि इस दौरान गौशाला में गुड़ तथा पक्षियों को चुग्गा वितरित किया गया। वहीं जरूरतमंदों को भोजन करवाकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। व्यास ने कहा कि अशोक गहलोत फैंस क्लब द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहे महंगाई राहत शिविरों में क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहकर आमजन के पंजीकरण में सहयोग कर रहे हैं।

इस दौरान पुखराज स्वामी, नंदलाल व्यास, मुकेश रामावत, गौरव व्यास, किशोर व्यास, संजय व्यास, गोपालकृष्ण हर्ष, नीरज खान समेजा, शिवम उपाध्याय, नितिन वत्सस, विनय थानवी, मनोज नागल, कपिल आचार्य, सरजीत सिंह और श्रवण रंगा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।