शहर कांग्रेस के बी ब्लॉक की कार्यकारिणी की घोषणा
सोढ़ा बने फिर अध्यक्ष तो सेवग बने महामंत्री,52 की कुल कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह
लॉयन न्यूज,बीकानेर,18 सितम्बर। चुनावी मौसम में शहर जिला कांग्रेस के बी ब्लॉक की कार्यकारिणी की घोषणा की गयी है। संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशों पर यह घोषणा की है। जिसमें पार्षद आनंद सिंह सोढ़ा को बी ब्लॉक का अध्यक्ष तो अधिवक्ता जितेन्द्र सेवग को महामंत्री बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर जगदीश पडि़हार,सुचेन्द्र कुमार पांडे,पुनमचंद हटीला,राजू पंडित,सुमेर सिंह चौहान,सलीम गुर्जर,प्रेमलता राठौड़,सरदार काला सिंह,नसीम अहमद मेव,राजीव विश्रोई तो महासचिव पद पर नफीसुल हसन,विजय लक्ष्मी,केशरी सिंह,सुरेश वाल्मीकि,आरिफ हुसैन,अंजुम अली,विनेश मेघवाल,पवन कुमार तंवर,सत्यनारायण मेघवाल,शिव नायक को नियुक्त किया गया है।
वहीं कोषाध्यक्ष पद पर याकूब अली की नियुक्ति की गयी है। शाहबजा उल्ला,जयप्रकाश,मुबारक अली,सूरज,विमला,अब्दुल गफाार,जितेन्द्र मोदी,अशोक कुमार जाटिया,मुकेश मारू,अंकित तंवर को सचिव बनाया गया है। वहीं प्रवक्ता पद पर चित्रेश गहलोत और सेफ अली को जिम्मेदारी दी गयी हे। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शबीर अहमद,आजम अली,मनोज कुमार जनागल,एड़ मनीष गौड़,रफीक,पूनम रीख,जसवंत विश्रोई,शांतिलाल मोदी,मनोज कुमार नायक,महेन्द्र सिंह सोढ़ा,ललित कुमार गोविल,अरशद खान,सूरज भूण्ड,राजूसिंह हाड़ा,गुमान सिह को जिम्मेवारी दी गयी है।