लॉयन न्यूज, बीकानेर। शुक्रवार की रात साथ में शराब पीते हुए मामूल कहासुनी से नाराज दो लोगों ने अपने ही रिश्तेदार को इतना पीटा की उसकी मृत्यु हो गई। मामला श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के धीरदेसर चोटियान का है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धीरदेसर निवासी धीरदेसर चोटियान निवासी गोमंदराम अपने दो रिश्तेदारों रावतराम और बीरबलराम के साथ अपने खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर हुई कहासुनी से क्षुब्ध होकर दोनों ने गोमंदराम के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने गोमंदराम को इतना पीटा की उसकी मृत्यु हो गई। तब आरोपी उसे खेत में छोड़कर भाग गए।

 

खेत में इन दिनों कुछ नहीं है, ऐसे में कोई वहां आता-जाता नहीं है। शुक्रवार की इस घटना का शनिवार तक किसी को पता नहीं चला। शनिवार शाम को जब परिजन उसे ढूंढते हुए खेत पहुंचे तो शव पड़ा मिला। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बाद में पता चला कि रावतराम और बीरबल राम उसके साथ थे। दोनों को राउंडअप करके पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, गोमन्दराम के बेटे भजनलाल ने इन्हीं दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस पता लगा रही है कि इन दोनों किस कारण से गोमन्दराम के साथ मारपीट की।