अलनीनो की बहन ला नीना लाएगी बारिश, अप्रेल में ही मिल गए थे संकेत





जयपुर। कई राज्यों में सूखा पडऩे की वजह से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। यह सब अलनीनो के कारण हुआ था लेकिन अब धरती की प्यास बुझाने के लिए अलनीनो की बहन ला नीना आ रही है। अलनीनो का प्रभाव जहां सूखा लाता है, वहीं बहन ला-नीना बारिश। मौसम सेवा प्रभाग के प्रमुख डॉ.डीएस पई बताते हैं कि अप्रेल में ही इसके आने के संकेत मिल गए थे।
अलनीनो (छोटा लड़का)-विश्व के कई देश दो दशकों से अलनीनो का सामना कर रहे हैं। इसके कारण ऑस्ट्रेलिया, भारत और दक्षिण पूर्व एशियाई देश सूखे जुझ रहे हैं। विषुवतीय प्रशांत महासगर के पूर्वी तथा मध्य भाग में समुद्री सतही तापमान आसामान्य रूप 5 डिग्री तक बढ़ जाता है। ला-नीना (छोटी लड़की)-इसके कारण आस्ट्रेलिया में भारी बारिश हुई थी।

यह अलनीनो के विपरीत है। इसके आने पर विषुवतीय प्रशांत महासगर के पूर्वी तथा मध्य भाग में समुद्री सतही तापमान आसामान्य रूप से ठंड़ी पाई जाती है। यह दोनों की प्रशांत महासागर से चलकर हिंद महासागर की मानसूनी हवाओं के रूख तक को पलट देती हैं।
अभी 15 दिन खूब सताएगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक ला नीना पूरे देश में भारी बारिश लाएगी। उत्तर पश्चिमी राज्य राजस्थान, गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र सहित कई अन्य राज्यों में सूखे से त्रस्त किसानों के लिए यह राहतदायी बनेगी। हालांकि मौसम सेवा प्रभाग पुणे के अनुसार प्रदेश में अगले 15 दिन गर्म हवाएं चलेंगी। राजधानी में चार दिन गर्म रहेंगे, फिर मौसम करवट लेगा।