परिवर्तन संकल्प यात्रा
लॉयन न्यूज,बीकानेर,18 सितम्बर। प्रदेश में चल रही भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा कल से दो दिनों तक वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में होगी। जिसमें पूर्व सीएम राजे के साथ दो प्रदेश के सीएम होंगे। जिनमें गुजरात के भूपेन्द्र पटेल और उतराखंड के पुष्कार सिंह धामी होंगे । दोनो सीएम के आने पर तो अभी तक कोई संशय की स्थिति नहीं है लेकिन पूर्व सीएम राजे को लेकर अब तक स्थितियां स्पष्ट नहीं हो पाई है। पार्टी की और से पूर्व सीएम राजे को झालावाड़ में रहने के निर्देश दिए गए है लेकिन राजे की और से अब तक इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं की गयी है। माना जा रहा है कि राजे की चुपी ही उनके समर्थकों को इशारा है। अब ये इशारा क्या है ये तो कल ही पता लग पाएगा जब यात्रा पहुचेंगी।

 

राजे बीते कई दिनों से चुप्पी साधे हुए है। जिसका परिणाम है कि संकल्प यात्रा में भीड़ अनुमान के मुताबिक नहीं आ रही है। राजे बागड़ोर मिलने का इंतजार कर रही है। वहीं पार्टी इसे टालने के मूड में धीरे-धीरे समय निकाल रही है। ऐसे में जननेता माने जानी वाली राजे की चाल के पत्ते धीेरे-धीरे खुलने लगे है। जिनमें पूर्व स्पीकर कैलाश मेघवाल के बयान हो या फिर जोधपुर से विधायक सूर्यकांता व्यास द्वारा सीएम के लिए कहे गए शब्द हो।

 

बता दे कि झालावाड़ जिले में होने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल 19 सितंम्बर को और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 20 सितंबर को यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस दौरान मार्ग में पडऩे वाले गांवों कस्बों में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। साथ ही कई स्थानों पर सभाओं का आयोजन होगा।