लॉयन न्यूज नेटवर्क। टेस्ला सीईओ एलन मस्क अब ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। इस सोशल मीडिया साइट के सीईओ पराग अग्रवाल अजमेर के रहने वाले हैं। करीब 15 दिन पहले पराग ने ट्विटर पोस्ट शेयर कर बताया था कि एलन ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं होंगे। गौरतलब है कि वर्तमान में ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल राजस्थान के अजमेर में जन्मे हैं। ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने इस्तीफे के बाद कंपनी ने पराग अग्रवाल को 6 महीने पहले ही अपना नया सीईओ बनाया था। पराग के माता-पिता और दादा-दादी अजमेर में किराए के मकान में धानमंडी और खजाना गली में रहते थे। पराग के पिता की जॉब के चलते वे बाद में मुंबई शिफ्ट हुए और वहीं रहने लगे। पराग और उनका परिवार मूलत: राजस्थान का ही रहने वाला है।

 

ट्विटर का सीईओ बनने से पहले पराग अग्रवाल ट्विटर में ही सीटीओ यानी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर थे। पराग अग्रवाल को अक्टूबर 2017 में ही ट्विटर का सीटीओ बना दिया था, लेकिन इसकी अधिकारिक घोषणा 2018 में हुई। जब वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे, उस दौरान उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, याहू और एटीएंडटी जैसी दिग्गज कंपनियों में इंटर्नशिप भी की थी। पराग अग्रवाल ने आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस में डॉक्टरेट किया है।

 

अजमेर में किराए के कमरे में रहता था पराग का परिवार
पराग का जन्म अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (जेएलएन) में हुआ था। उनके माता-पिता अभी अमेरिका में रहते हैं। सीईओ बनने से पहले पराग अग्रवाल ट्विटर में सीटीओ यानी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर थे। पराग अग्रवाल को अक्टूबर 2017 में ही ट्विटर का सीटीओ बना दिया था, लेकिन इसकी अधिकारिक घोषणा 2018 में हुई। जब वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे, उस दौरान उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, याहू और एटीएंडटी जैसी दिग्गज कंपनियों में इंटर्नशिप भी की थी। पराग अग्रवाल ने आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस में डॉक्टरेट किया है।