अपनी शादी को सभी यादगार बनाना चाहते हैं और इसके लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करते हैं। कई देशों मेें शादी के स्पेशल बनाने के लिए लोग कई अजब-गजब कारनामें तक कर डालते हैं। कई बार अपने देश में कुछ लोग शादी को कुछ ज्यादा ही स्पेशल और यादगार बनाने के लिए ऐसा कर देते हैं, जिसे देख हर कोई चौंकने पर मजबूर हो जाता है।

पुणे में रिंचल और विक्रांत ने भी अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ ज्यादा ही क्रिएटिव तरीका सोच डाला, जो अब लोगो की हैरानी का सबब है।

दरअसल, उन्होंने अपनी शादी का कार्ड आधार कार्ड के अंदाज में छपवा डाला। उनका ये खास तरीका बिलकुल भी मंहगा नहीं था।  उनके इस तरीके को इन्टरनेट पर जिसने भी देखा, उसने सराहा।