[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext=" खबर को सुनें "]
February 16, 2025

शहर अध्यक्ष के लिए 7 दावेदारों ने भरा नामांकन, जल्द हो सकती है घोषणा



भाजपा शहर अध्यक्ष के प्रक्रिया शुरू
लॉयन न्यूज, बीकानेर। बीकानेर में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आज संभाग कार्यालय में प्रभारी दशरथ सिंह की अगुवाई में शहर अध्यक्ष के लिए सात नामांकन भरे गये हैं। इन दावेदारों में पूर्व युआईटी चेयरमैन महावीर रांका, मोहन सुराणा, राजेन्द्र पंवार, अविनाश जोशी, अनिल शुक्ला, अशोक प्रजापत शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि नामांकन की प्रक्रिया के बाद कल तक बीकानेर को अगला शहर अध्यक्ष मिल सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर अध्यक्ष की घोषणा के लिए पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी कल बीकानेर आ सकते हैं।
