जम्मू। लगभग पांच माह की शांति के बाद एक बार फिर एलओसी पर गोलियों की गूंज सुनाई दी। पाकिस्तान ने शनिवार रात 12 बजे पुंछ सेक्टर में भारतीय पोस्ट्स को निशाना बनाया। सुबह पांच बजे तक यहां फायरिंग जारी रही। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें किसी नुकसान की खबर नहीं है।

यह रही वजह

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की तरफ से यह फायरिंग घुसपैठ की कोशिश के तहत की गई। माना जा रहा है कि करीब छह आतंकियों को पाकिस्तान आर्मी भारत में घुसपैठ करवाने की कोशिश कर रही थी। फायरिंग के दौरान भारी हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की खबर है। पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और कई ऑटोमेटिक हथियारों से फायरिंग की खबर है।