लॉयन न्यूज नेटवर्क। ग्लोबल मार्केट में गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के पांचवें कारोबारी दिन शुक्रवार को भारी गिरावट हैं। सेंसेक्स 1000 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 54,700 से नीचे, जबकि निफ्टी करीब 300 अंको की गिरावट के साथ 16,400 से नीचे कारोबार कर रहा है। आईटी, मेटल, रियल्टी और प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है।

 

अमेरिकी बाजार में गुरुवार को 2020 के बाद से सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट आई। डाउ जोन्स 1000 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ, नैस्डैक लगभग 650 अंक गिरा और एसएंडपी 500 में 150 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट रही। कल फेड बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाई हैं, जिस कारण अमेरिकी बाजार में ये गिरावट देखी गई। आज सेंसेक्स 773.94 पॉइंट (1.39 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 54,928 पर खुला, जबकि निफ्टी 277 (1.66 प्रतिशत) अंक फिसलकर 16,405 पर खुला।