लॉयन न्यूज,बीकानेर। देर रात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले कर दिए गए है। कार्मिक विभाग के संयुक्त शासव सचिव डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए है। जिसमें 37 पुलिस अधिकारियो के तबादले किए गए है। बीकानेर के एएसपी शेलेन्द्र सिंह इंदौलिया को करौली तो झालावाड़ सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को बीकानेर अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक लगाया है।