लॉयन न्यूज,बीकानेर। लगातार अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। कभी हत्या तो कभी हत्या का प्रयास जैसे संगीन मामलों के साथ लूटपाट और छीनाझपटी जैसी घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया हैं। जहां दिनदहाड़े किसी कार्य से जा रही विवाहिता के साथ लूट की गयी हैं। घटना नयाशहर थाना क्षेत्र के सर्वोदय बस्ती 19 फरवरी की दोपहर करीब 3 बजे की हैं।

इस सम्बंध में रेखा स्वामी निवासी नृसिह सागर तालाब के अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया हैं। प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि दोपहर को वह अपने किसी कार्य से जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक मोटर साइकिल सवार आया और प्रार्थिया कुछ समझ पाती उससे पहले ही मोटर साइकिल सवार प्रार्थिया के गले में पहनी हुई सोने की चैन झपट्टा मारकर छीन ले गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पिंकी गंगवाल को सौंपी हैं।